Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceनल से दिन-रात बह रहा है हजारों लीटर पानी

नल से दिन-रात बह रहा है हजारों लीटर पानी

मरम्मत की दरकार, हो रही बेकार

Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सिरोही स्थित देहलवाल महाराज मंदिर रोड पर नल पॉइंट से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बह रहा है।लेकिन परियोजना से जुड़े अधिकारी इसे नजर अंदाज कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बीसलपुर पेयजल योजना के तहत देहलवाल महाराज मंदिर रोड पर पानी के पॉइंट बनाए गए। इन पॉइंट पर टोटिया नहीं है। जिसकी वजह से दिन-रात पानी बहता रहता है। वही यहां पानी बहते रहने से आगे के कई दर्जन घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसे महिलाओं को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पॉइंट के नीचे भी पाइप टूटा हुआ है। जहां से भी पानी का रिसाव हो रहा है। परियोजना के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी तो उन्होंने कहा कि टोटियां ग्रामीण भी लगा सकते हैं।

लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि टोटियों के अलावा भी पाइप लाइन भी लीकेज है। जिसकी वजह से व्यर्थ हजारों लीटर पानी बह रहा है। यह स्थिति करीब सालभर से बताई गई है। लेकिन ग्रामीणों की लीकेज मरम्मत की दरकार, बेकार साबित हो रही है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d