Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना ने अपने समर्थको के साथ शहर में वाहन रैली निकाली तथा जनसंपर्क किया। वही शाम 5 बजे बाद प्रचार प्रसार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी व समर्थक व्यक्तिगत ही प्रचार कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र ने अपने गौरव पथ स्थित चुनाव कार्यालय से वाहन रैली के साथ स्वयं रवाना हुए। उनके साथ पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल समेत कांग्रेस पार्टी की कई दिग्गज नेता साथ थे। वाहन रैली जहाजपुर रोड, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड, मुख्य बाजार समेत प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इसमें शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता हरिश्चंद्र मीना को मत दिए जाने की अपील करते हुए चल रहे थे।
वहीं वाहन रैली में शामिल कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहरा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी समेत कांग्रेस नेताओं ने खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया।


