Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान से 48 घंटे पूर्व प्रचार प्रसार के शोर थमने के साथ ही शहर में लगे प्रत्याशियों के फ्लेक्स, बैनर व पोस्टर हटा दिए गए हैं।
इसे लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि मतदान से 48 घंटे पूर्व यह कार्रवाई की जाती है। इसके तहत नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगे, नगर पालिका की साइट के फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर तथा मुख्य बाजार में बिजली के खम्बों पर लगे फ्लेक्स हटा दिए हैं। मोटे तौर पर देवली में कांग्रेस, बीजेपी के अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशियों के ही फ्लेक्स, बैनर लगे थे। जिन्हें हटाकर रख दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसे लेकर निर्वाचन टीमें में जुट गई है।



