Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023नवाचार : दिव्यांग बूथ पर सभी कर्मचारी होंगे दिव्यांग

नवाचार : दिव्यांग बूथ पर सभी कर्मचारी होंगे दिव्यांग

पिंक बूथ पर पीठासीन अधिकारी समेत सभी कर्मचारी होंगी महिलाए

Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर में विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार कर ऐसा मतदान केंद्र बनाए हैं, जिन्हें पिंक बूथ की संज्ञा दी गई है। इन मतदान केन्द्रों पर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसी तरह दिव्यांग बूथ भी बनाया गया है। जिन पर सभी कर्मचारी दिव्यांगजन ही होंगे।

इसके तहत देवली के रोडवेज बस स्टैंड के समय पर स्थित आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला बूथ तैयार किया गया। यहां स्कूल के प्रवेश द्वार से पिंक कलर की गैलरी बनाई गई है। वही समूची थिंक पिंक कलर की है। यहां सभी कर्मचारी महिलाएं होगी। पिंक बूथ पर मतदान प्रक्रिया से जुड़े पीठासीन अधिकारी समेत कर्मचारी महिलाएं होगी। आदर्श स्कूल में तीन बूथ महिला केंद्र के रूप में बनाए गए हैं। इसकी वजह यह है कि इन बूथ पर महिला मतदाता की संख्या अधिक है। इसी तरह एक बूथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में महिला बूथ के रूप में बनाया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में 8 महिला बूथ बनाए गए हैं। 

इसी तरह 8 युवा बूथ तैयार किए गए हैं। इनमें तीन बूथ देवली ब्लॉक में है। जबकि 5 उनियारा ब्लॉक में हैं। इसी तरह दिव्यांग लोगों को मोटिवेट करने के उद्देश्य से भी दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। इनमें सभी कर्मचारी दिव्यांग ही रहेंगे। दुनी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में दिव्यांग मतदाता केंद्र बनाया गया है। हालांकि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केदो पर रैंप, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था रहेगी। जबकि युवा बूथ पर सभी कर्मचारी युवा ही रहेंगे। 

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d