Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मारपीट व अभद्रता करने का मामला

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मारपीट व अभद्रता करने का मामला

मामला दर्ज


Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा में दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर सोमवार रात दूसरे पक्ष ने भी मामला दर्ज कराया दिया है। जबकि इससे पहले पुलिस ने पहले पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने बताया कि यह मामला इंद्रपुरा निवासी हंसराज की पत्नी ने दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे वह पति हंसराज मीणा के साथ महादेवजी के मंदिर से जाकर वापस लौट रहे थे। इस बीच पुराने इंद्रपुरा गांव के बाहर निकलते ही बंशीलाल पुत्र अंबालाल मीणा निवासी इंद्रपुरा ने अपने ट्रैक्टर से प्रार्थी के पति की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप लगाया कि इसका उलाहना दिए जाने पर बंशीलाल ने पीड़िता के पति हंसराज के साथ मारपीट की। पीड़िता ने बीच बचाव किया तो बंशीलाल ने उसे पड़कर जमीन पर गिरा दिया तथा बेज्जती की। आरोप लगाया कि मौके पर बंशीलाल के परिजन तेजपाल, महिपाल, अंबालाल, संतरा देवी, बंशीलाल मीणा मौके पर आए तथा पीड़िता के पति हंसराज व उसके साथ लात घुसो से मारपीट की। वही बीच बचाव करने आए पीड़िता के ससुर के सिर पर भी लोहे के सरिया से वार कर दिया।

रिपोर्ट में बताया कि पीड़ित परिवार का विपक्ष के साथ जमीनी विवाद है। आरोप है कि पहला पक्ष जबरन प्रार्थी की कब्जाशुदा काश्त की भूमि को हड़पना चाहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d