Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमेहंदी, रंगोली व मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया

मेहंदी, रंगोली व मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया


Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक न्यूज ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तहत आम मतदाताओं को जागरुक करने के लिए विभिन्न गतिविधिया हुई।

प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि स्वीप अंतर्गत एसीबीइओ रामराय मीणा की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बोर्ड पर हस्ताक्षर कर शपथ ली कि सब काम छोड़कर पहले मतदान के लिए जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे। पोस्टर, बैनर बनाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।

मेहंदी व रंगोली बनाई

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम में रंगोली बनवाई व मेहंदी लगाकर हस्ताक्षर चलाया। अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम कर जागरूक किया गया। पीईईओ क्षैत्र के सभी विभागों के कर्मचारियो, शिक्षकों आँगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, पंचायत सहायक सरपंच भंवरलाल, प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने बैठक लेकर शत-प्रतिशत मतदान को शपथ दिलाई। इसके लिए सभी को मिलकर काम करने का आव्हान किया गया।

हाथों पर मेहंदी से लिखा मतदान करें

राऊमावि देवडावास में स्वीप के तहत छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी की आकृतियां उकेरकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसी तरह हाथो में मेहंदी से नारे लिखकर मतदान के लिए जागरूक किया। प्राचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि प्रार्थना सभा में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने अभिभावकों को जागरुक कर सके। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d