चार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट
Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवली शहर अध्यक्ष पुष्कर साहु के साथ मारपीट करने का मामला हनुमाननगर थाने में दर्ज हुआ है।
इसे लेकर मामले की रिपोर्ट उनके पिता शिवराज तेली निवासी सदर बाजार, देवली ने दर्ज कराई है, जिसमें चार युवकों को नामजद किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार गत 8 अक्टूबर को सुबह लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच पुष्कर साहु किसी काम से ज्योति कॉलोनी स्थित एक स्थान पर गए थे। वहाँ कुछ युवकों से हुई कहासुनी के बाद उन्होंने पुष्कर साहु पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया और उन्हें चोटिल कर दिया।

प्रार्थी पिता शिवराज तेली द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पंकज मुरेठा, कुलदीप, सचिन शर्मा, और अंकुर गोयल सहित अन्य युवकों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पुष्कर एबीवीपी के देवली शहर अध्यक्ष है।

महिलाओं की भीड़ घुस गई पुलिस थाने में, फिर तोड़फोड़ कर मचाया तांडव! जानिए क्यों


