Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशनिवार को साढ़े 3 घंटे की बिजली कटौती होगी

शनिवार को साढ़े 3 घंटे की बिजली कटौती होगी


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आवश्यक विद्युत रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते देवली में 11 अक्टूबर को साढ़े तीन घंटे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता दीर्घांशु ने बताया कि देवली के देवपुरा रोड जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी नेकचाल रोड फीडर पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। कटौती का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, देवली गाँव रोड और इसके आस-पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जहाँ निगम कर्मचारी मरम्मत का कार्य पूरा करेंगे।

महिलाओं की भीड़ घुस गई पुलिस थाने में, फिर तोड़फोड़ कर मचाया तांडव! जानिए क्यों

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d