Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की श्री श्याम परिवार संस्था की ओर से गत 13 वर्षों से लगातार हर वर्ष भंडारे की सेवा देने खाटू श्याम पहुंचता है।
इस वर्ष भी फाग उत्सव के चलते लगातार 14 वीं बार भंडारे की तैयारी को लेकर श्याम परिवार संस्था के श्याम प्रेमी तैयारी में जुटे हुए है। संस्था से जुड़े भक्तों ने बताया कि इस भंडारे में खाद्य सामग्रियां श्रद्धालुओं द्वारा अर्जित की जाती है, जो कि खाटू धाम से 4 किलोमीटर पहले रिंगस रोड पर आयोजित होता है। भंडारा 24 फरवरी से लगातार 27 फरवरी तक 24 घंटे चालू रहता है। इस अवसर पर इत्र वर्षा, अखंड ज्योत, अलौकिक शृंगार एवं निशान रखने की व्यवस्था भी की गई है।



