Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवक्ताओं ने दिया सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रवाद का संदेश

वक्ताओं ने दिया सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रवाद का संदेश


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी तहसील के धुवां कला में रविवार रात आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में संतों और समाजसेवियों ने हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह व्यवस्थापक प्रदीप ने एकता का महत्व बताते हुए “बंद मुट्ठी लाख की और खुल जाए तो खाक की” कहावत के माध्यम से आपसी द्वेष त्यागकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में संघ की 100 वर्षों की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक चेतना को सर्वोपरि बताया गया।

इस दौरान धुंधलेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर मुनीश्वरदास महाराज, प्रदीप, रामसागर मीना, ऋषिपाल गुर्जर, संयोजक धनराज हिंदू, रामस्वरूप सैनी, प्रहलाद सैनी, शुभम् सोनी, देवेंद्र शर्मा, मायाराम, बद्रीलाल पांचाल, श्याम शर्मा, गोपाल गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, राजाराम वर्मा, संदीप शर्मा, आकाश मीना, सोनू शर्मा, अजीत बैरवा, कुलदीप शर्मा और धर्मराज भील सहित कई उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d