Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन की मांगी दुआ

सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन की मांगी दुआ


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम रोजेदारों ने शिरकत की।

वहीं सामूहिक रूप से इफ्तार किया। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के इमाम हाफिज मुकीम रजा ने रमजान के पवित्र महीने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अल्लाह की इबादत का खास महीना है। उन्होंने रोजेदारों को प्रेरित करते हुए कहा कि रमजान अल्लाह का महीना है और शाबान अल्लाह के रसूल का, लिहाजा हमें इस माह की कद्र करते हुए रब की खूब इबादत और तिलावत करनी चाहिए। इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर खुदा की बारगाह में हाथ फैलाकर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ-ए-खैर की।

कार्यक्रम की जानकारी समाज के सदर फिरोज अब्बासी एवं हारून अंसारी ने दी। उक्त आयोजन में स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d