Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबीएड, एमएससी सहित पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी

बीएड, एमएससी सहित पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली के प्राचार्य प्रो. पीएम वर्मा के अनुसार विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के लिए बीएड और एमएससी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान) पाठ्यक्रमों में मेरिट आधारित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश स्नातक स्तर की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। बीएड के लिए 500 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें स्नातक एवं बीएसटीसी योग्यताधारी सेवारत शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। एमएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके अलावा सामान्य प्रवेश के अंतर्गत पीजी (भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी आदि), यूजी (BA, BJ, BLIS), और विभिन्न डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन खुले हैं।

छात्रों के लिए विशेष आकर्षण यह है कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा का अवसर दिजा रहा है। यदि कोई छात्र पाठ्य सामग्री (Books) के लिए ऑनलाइन विकल्प चुनता है, तो उसे शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर अब 27 फरवरी 2026 कर दिया गया है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और विवरणिका विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vmou.ac.in पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d