Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली ने फिर दिया सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय

देवली ने फिर दिया सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर ने एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय देकर लोगों का मन जीत लिया है। इस दौरान स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने गणेश उत्सव की शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए। 

दरअसल मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होने जा रहा है। इसे लेकर तीन दर्जन से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इससे पहले शहर में धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर देवली में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं शहर के नेहरू मार्केट (इमामबाड़ा) में मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए और लोगों को गणेश महोत्सव की बधाई दी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद समेत हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं लोगों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। इस मौके पर देवली पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह जाट, थाना प्रभारी राजकुमार नायक समेत मौजूद थे। वही मुस्लिम समाज के अकील कुरैशी, जाकिर कुरैशी, शम्मी रंगरेज, इमरान पठान, साजिद कुरैशी, अयूब, शकील समेत लोग मौजूद थे। बता दे कि देवली में रामनवमी के जुलूस पर भी मुस्लिम समाज मस्जिद के बाहर हर बार पुष्प बरसाता है। वही मुस्लिम समाज के त्योहारों पर हिंदू भी स्वागत करने में पीछे नहीं रहते। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द का यह एक अच्छा उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d