Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मंडल द्वारा गौशाला में गौमाता को चारा खिलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी, बीजीपी नेता महेश मंगल, यज्ञेश दाधीच, राजेंद्र साहू, पूर्व महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, मंडल मंत्री मुकेश मीणा, नंद सिंह, विस्तार विस्तारक अभय सिंह, विवेक शर्मा, भागचंद जैन, कुलदीप सेन सहित कार्यकर्ताओं मौजूद थे।


