Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी के पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ।
प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति पर चलने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा के नेतृत्व में मनरेगा के सुदृढ़ीकरण और अरावली पर्वतमाला बचाओ अभियान के समर्थन में पैदल मार्च भी निकाला गया। पैदल मार्च के दौरान पंचायत समिति पूर्व अध्यक्ष गणेशराम जाट, पूर्व जिला महामंत्री सत्यनारायण बुलिया, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, पार्षद रामनिवास मीणा, गोवर्धन मीणा मौजूद रहे।
इसी तरह धुवा कला मंडल अध्यक्ष इरफान आजमी, राजकोट मंडल अध्यक्ष कैलाश मीणा, पंचायत समिति सदस्य प्रेमलाल बैरवा, रामसिंह मीणा, शिवराज मीणा, सद्दाम, गजानन्द बैरवा, शोभाग प्रजापत, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष टीकम सेन, प्रवक्ता रमेश गोयल, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, महामंत्री राहुल सुवालका, राजू पाठक, अंकुश तिवाड़ी, राजू ग्वाला समेत मौजूद थे।


