Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंघर्ष समिति ने अब विधायक गोपीचंद से लगाई गुहार

संघर्ष समिति ने अब विधायक गोपीचंद से लगाई गुहार

देवली में धरना जारी व बांध की भराव क्षमता यथावत रखने की मांग


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय विस्थापित संघर्ष समिति ने बीसलपुर बांध की भराव क्षमता को यथावत रखने की मांग को लेकर अपना विरोध तेज कर दिया है। इसे लेकर समिति के प्रतिनिधियों ने जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

संघर्ष समिति का स्पष्ट किया कि यदि बांध की भराव क्षमता में विस्तार किया जाता है, तो इससे क्षेत्र के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के सामने गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। बांध की क्षमता एक मीटर बढ़ाने से बड़े पैमाने पर उपजाऊ भूमि और रिहायशी इलाके जलमग्न होने की आशंका है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित होंगे। इस दौरान यादराम मीणा, प्रहलाद मीणा, उदाराम कीर, गोपीचंद, रामसिंह, प्रेमचंद बैरवा, पांचूलाल मीणा, नोरत खींची, दुर्गालाल खीची, विजयलक्ष्मी, सुरेंद्र बैरवा, दिलखुश टाटावत, श्रवण, मुकेश मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि संघर्ष समिति अपनी इस मांग को लेकर पिछले दिनों से मुखर है। इससे पूर्व भी समिति के सदस्यों ने देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर और पूर्व विधायक रामनारायण मीणा को ज्ञापन देकर विस्थापितों के हितों की रक्षा की गुहार लगाई थी। वर्तमान में उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर भी ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d