Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के बैनर तले प्रदेशभर के सभी विभागों के कर्मचारी शहीद स्मारक जयपुर में अपनी विभिन्न मांगू को लेकर धरना देंगे।

जिसमें एनपीएस स्कीम के तहत काटी गई राशि को जीपीएफ खातों में स्थानांतरित करने शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने, 8 वें वेतन आयोग से पहले वेतन विसंगतियों को दूर करने नए वेतन आयोग में पेंशनरों को भी शामिल करने तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित अन्य सभी कैडर के स्थानांतरण करने, मॉडल स्कूल के शिक्षकों को दिए जाने वाला अतिरिक्त भत्ता नए वेतन आयोग के अनुसार देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कुक कम हेल्पर के वेतन भत्ते में वृद्धि करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 29 दिसंबर को महासंघ प्रमुख महेंद्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में शहीद स्मारक जयपुर में एक दिवसीय विशाल धरना होगा।
टोंक से जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ एवं महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी जयपुर प्रस्थान करेंगे। इसे लेकर शनिवार 27 दिसंबर को संयुक्त कर्मचारी महासंघ शाखा देवली अध्यक्ष नरेश पारीक के नेतृत्व में कर्मचारियों से संपर्क कर करते हुए पीले चावल दिए। वितरण में संजय सोयल, परशुराम जाट, ओमप्रकाश जाट, महेंद्र मेघवंशी, राजेश वर्मा, गिरीश शर्मा, शाहिंद खान, लेखराज वर्मा, रामप्रसाद केवट, रमेश वर्मा समेत थे।



