Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल धन्ना भगत गुरुद्वारा में शनिवार को भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को याद किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान उदय लाल गुर्जर ने गुरु गोविंद सिंह और साहिबजादों के बलिदान को धर्म व सत्य की रक्षा का प्रतीक बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। समारोह के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने अटल की विचारधारा को देश के लिए आज भी प्रेरणादायक बताया।
इस दौरान धन्ना भगत गुरुद्वारा के बाबा शेर सिंह, मोगा सिंह, दूनी मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर, छीतल डागर, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, मुकेश यादव, भाजपा नेता शिखर जैन, धनराज यादव, अमोलक जांगिड़, हर्षित गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


