Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गंगागुरिया बालाजी धाम में जनकल्याण की कामना के साथ गुरुवार को अखंड रामायण पाठ का विधि-विधानपूर्वक शुभारंभ हुआ।
मंदिर के शिखर निर्माण समिति मंत्री हुकुमचंद टेलर ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे यतेंद्र जोशी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शिखर निर्माण समिति एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रामायण पाठ शुरू हुआ। आयोजन सामूहिक रूप से शिखर निर्माण समिति एवं भक्तजनों के सहयोग से किया जा रहा है। रामायण पाठ स्थापना कार्यक्रम के दौरान रामपाल गर्ग, भागचंद त्रिपाठी, अनिल गोयल, सीताराम विजय, सुरेश जैन, संजय जोशी, सत्यनारायण सिंहल, सुरेश अग्रवाल, हरिशंकर शर्मा, सुरेश झांकल, सुनील जिंदल, आकाश कंछल और रमेश ऐरण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।



