Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationदेवली में डीएलएड गाइड प्रशिक्षण शिविर, कई तरह का प्रशिक्षण देंगे

देवली में डीएलएड गाइड प्रशिक्षण शिविर, कई तरह का प्रशिक्षण देंगे


Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में चल रहे गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर की रविवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीणा ने ध्वजारोहण कर शुरुआत की।

स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि मीणा ने गाइड से कहा कि “स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में सीखा गया ज्ञान जीवनभर आत्मसात करने योग्य है। स्वावलंबन, सहयोग और समर्पण भाव के साथ जीवन में सदैव आगे बढ़ना ही श्रेष्ठ गुण है। महाविद्यालय सपोर्टिव टीम से व्याख्याता मनोज प्रजापत, वीणा शर्मा व कैलाशचंद्र गुर्जर ने भी छात्राध्यापिकाओं को निर्देश किए। ट्रेनिंग काउंसलर खेमराज मीणा व अनिल गौतम ने बताया कि इस 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में देवकन्या शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की 93 छात्राध्यापिकाएं भाग ले रही है। यहां पायनियरिंग, निनाद, स्काउट गाइड का इतिहास, विभिन्न गाठे, खोज के चिह्न, मानचित्र पठन आदि विषयों की कक्षाएं लगाईं जा रही है।

शिविर में ट्रेनिंग काउंसलर मुकेश प्रजापति, झिलमवती, ज्योति सांसी, हेमलता, गणपत सिंह द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d