Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रैक्टर व बाइक टक्कर में दो युवक घायल

ट्रैक्टर व बाइक टक्कर में दो युवक घायल

शनिवार रात कोटा रोड पर हुआ था हादसा


Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित कानगढ होटल के सामने शनिवार रात ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल हो गए। एएसआई कैलाश नाथ के अनुसार गोयल पम्प तिराहे के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक के टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार राकेश मीणा निवासी कुंचलवाड़ा खुर्द एवं दीपक मीणा निवासी कोटा रोड, हनुमान नगर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां से गंभीर स्थिति के चलते दोनों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक व ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस ने बताया कि राजेश मीणा निवासी खजूर का नला द्वारा रिपोर्ट दी गई है कि उसके चाचा का लड़का दीपक मीणा व उसका दोस्त कुंचलवाड़ा खुर्द निवासी राकेश मीणा टीकड़ से बाइक द्वारा कोटा रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने गफलत व लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक के टक्कर मार दी, जिससे राकेश व दीपक घायल हो गए।

फिलहाल दोनों का कोटा स्थिति सुधा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d