Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को

देवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में आगामी 9 नवम्बर रविवार को आमजन के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प आयोजित होगा।

बता दें कि देवली का विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए भी कैशलेस उपचार की सुविधा है। यह निशुल्क कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। यहां लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) होगा। कैम्प सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकेंगे। यहां उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अब तक दर्जनों रोगी नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। 

Oplus_16908288

हाॅस्टल संचालक ने एक माह तक नोंचा मासूम बच्ची को, वारदात सुनकर दहल जाएगा दिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d