Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमानवता : एक लाख 8 हजार रुपए की सहायता राशि सौंपी

मानवता : एक लाख 8 हजार रुपए की सहायता राशि सौंपी


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले दिनों राजकोट निवासी ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत के बाद उसके परिवार की मदद के लिए स्थानीय युवकों ने ‘मिशन मानवता’ अभियान चलाया और आर्थिक सहायता दी।

इस अभियान के तहत समाज के विभिन्न तबकों से लोगों ने सहयोग किया और कुल 1,08,811 की राशि एकत्रित कर मृतक की पत्नी को सौंप दी गई। जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को जयपुर-अजमेर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक चालक दूनी थाना क्षेत्र के राजकोट निवासी रामराज पुत्र किशन लाल मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शव पोटली में बंद करके घर लाया गया। मृतक का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसके घर में वह एकमात्र रोजगार प्राप्त सदस्य था। बारिश के चलते परिवार के पास कोई स्थाई रोज़गार या आय का साधन नहीं बचा था। इसे लेकर स्थानीय युवक कुलदीप मीणा ने आगे बढ़कर ‘मिशन मानवता’ की शुरुआत की।

अभियान में सोशल मीडिया, मोहल्लों, व्यापारिक संस्थानों समेत 246 लोगों ने सहयोग किया और कुछ ही दिनों में 1,08,811 की राशि एकत्र हुई। यह पूरी राशि मृतक की पत्नी चेना देवी मीणा को सौंप दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d