Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड कस्बे के बाजार में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बना गहरा गड्ढा लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। लापरवाही के कारण यह गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है।
वहीं आए दिन किसी न किसी वाहन का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से टोंक, जयपुर, नैनवा और नगरफोर्ट की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय यह गड्ढा साफ नज़र नहीं आता, जिससे कई बार दुपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पंचायत प्रशासन को इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से स्थिति और भी विकट हो जाती है।
ग्रामीणों की मांग है कि जल्द सड़क की मरम्मत करवाकर इस गड्ढे को भरे, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।


