चोरी की वारदातों में पुलिस तंत्र फैल
Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले काफी दिनों से लगातार बाइक चोरी की वारदात हो रही है। वही इन वारदातों पर अब तक अंकुश नहीं लग सका।
ऐसे में जाहिर हो रहा है कि इस बार देवली शहर व आसपास के क्षेत्र से बाइक चोरी का रिकॉर्ड बनकर रहेगा। उल्लेखनीय है कि अब तक दर्जनों बाइक देवली व आसपास की बस्तियों से चोरी हो चुकी है। जिनका आज तक पता नहीं लगा। बाइक चोरों को पकड़ने में तथा वारदात का खुलासा करने में देवली पुलिस अभी तक फिसड्डी साबित हुई है। ऐसे में लोगों में अब बाइक चोरी की वारदातों को लेकर भय बनने लगा है। यदि एक बार किसी की बाइक चोरी होती है तो उसे नया वाहन खरीदने के लिए एक लाख़ रुपए खर्च करने पड़ते है। एक और बाइक चोरी का मामला गुरुवार को सामने आया है। यह बाइक पंचायत समिति देवली के कंप्यूटर ऑपरेटर सरताज मोहम्मद की है। पीड़ित सरताज मोहम्मद ने बताया कि वह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे वह लंच पर घर गए थे। वापस आने के बाद उन्होंने अपनी बाइक पंचायत समिति कार्यालय परिसर में खड़े की तथा अपने काम पर लौट गए।
वहीं शाम 6 बजे घर जाने के लिए पीड़ित बाहर निकाला तो उसकी बाइक गायब मिली। वहीं आसपास भी ढूंढने की कोशिश की तो इसका पता नहीं लगा। पीड़ित ने देवली थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।


