Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में स्काउट्स का सम्मान और दिव्यांग दिवस का भी आयोजन हुआ

देवली में स्काउट्स का सम्मान और दिव्यांग दिवस का भी आयोजन हुआ


Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने वाले 8 स्काउट का सम्मान किया गया। इन स्काउट ने लखनऊ में आयोजित 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा, स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष नवल मंगल, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि अंकित जैन डाबर उपस्थित थे। स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति ने जंबूरी और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक सचिव अनिल गौतम ने बताया कि 22 नवंबर से 29 नवंबर तक राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें देवली से 8 स्काउट ने भाग लिया, राज्य का प्रतिनिधित्व किया और आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया।

Oplus_16908288

इसके अलावा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के सदस्य मनोज सुवालका ने दिव्यांग बालकों के अधिकारों और विधि से संबंधित जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्या वसुधा शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d