Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
Accident News : अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत
नवनियुक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी हरिनारायण वैष्णव का वैष्णव समाज देवली के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा। इस अवसर पर नाथूलाल वैष्णव, रामरतन स्वामी, रामअवतार वैष्णव, सावरिया बैरागी, कमलेश वैष्णव सहित समाज के लोग मौजूद थे। इसी तरह ग्वाला समाज नवयुवक मंडल गोसेवा समिति की बैठक गत दिनों ग्वाला समाज धर्मशाला में हुई।
इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल भानु ग्वाला, प्रवक्ता बसराम चौधरी, लोकेश, मनीष, मुकेश और नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनका दुपट्ट ओढ़ाकर गत किया गया।


