Thursday, July 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNews Impactधंसा ड्रेनेज चेंबर बदला, नगर पालिका ने लगाया नया कवर

धंसा ड्रेनेज चेंबर बदला, नगर पालिका ने लगाया नया कवर


Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के व्यस्ततम छतरी चौराहे पर स्थित ड्रेनेज चेंबर का धंसा हुआ लोहे का फेरोकवर आखिरकार बदल दिया गया है। दैनिक ब्यूरो द्वारा बुधवार को समाचार प्रसारित कर इस समस्या को नगर पालिका मंडल के समक्ष उठाया गया था।

दरअसल भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण ड्रेनेज चेंबर का लोहे का कवर भीतर धंस गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। व्यस्त मार्ग होने के कारण यह समस्या किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती थी। मामला उजागर होने के बाद नगर पालिका मंडल ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया और लोगों की मांग पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम क्षतिग्रस्त फेरोकवर हटाकर उसकी जगह नया ड्रेनेज चेंबर कवर स्थापित करवा दिया। नया कवर लगने से अब राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d