त्योहारों और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली की एक साधारण सभा गुरुवार अपरान्ह 3:15 बजे नगरपालिका कार्यालय के सभा भवन में आयोजित की जाएगी।
यह बैठक अध्यक्ष के निर्देशानुसार बुलाई गई है। साधारण सभा का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं और नगरपालिका क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा करना है। बैठक सूचना में दो प्रमुख बिंदु शामिल हैं। इनमें गणेश महोत्सव, नवरात्रि में डांडिया महोत्सव, दशहरा और दीपावली सहित आगामी पर्वों के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और अन्य संबंधित कार्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र और हाल ही में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा। यह जानकारी अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने दी।


