Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपुराने अजमेर रोड पर कार, सड़क किनारे खाई में गिरी

पुराने अजमेर रोड पर कार, सड़क किनारे खाई में गिरी

“दो लोग सुरक्षित बचे”


Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने ​देवली-अजमेर रोड पर भगवानपुरा गांव के पास गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार कोटा निवासी बालू और मंगल गुर्जर अजमेर से वापस आ रहे थे।

अचानक एक गाय के सड़क पर आ जाने से उन्होंने नियंत्रण खो दिया और उनकी कार खाई में जा गिरी। ​हादसे के बाद कार सवार दोनों जनों को खुशकिस्मती से किसी प्रकार की चोट नहीं आई। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद, कार चालक ने खुद ही जेसीबी बुलाकर गाड़ी को खाई से निकलवाया और दोनों अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस मामले में किसी तरह की पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा गई।

धौलपुर पुलिस ने ADG रैंक के अधिकारी को पकड़ा! कार्रवाई में पुलिस भी हैरान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d