Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पिछले दिनों हुए हादसे में गोपीपुरा निवासी हिमांशु धाकड़ की दुखद मौत के बाद, उसके परिजनों को उचित सहायता दिलाने की मांग व परिजनों से मुलाकात लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में नरेश मीणा 23 नवंबर को देवली आएंगे।
उनके समर्थक लोकेश धाकड़ ने बताया कि नरेश मीणा यहां उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर चल रहे धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और मासूम हिमांशु धाकड़ के परिजनों से मुलाकात न्याय व आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि यह दुर्घटना 12 अक्टूबर को हुई थी, जब ऊर्जा मंत्री हीरालाल के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट कार की चपेट में आने से गोपीपुरा निवासी हिमांशु धाकड़ की मौत हो गई थी, जिसके बाद से लगातार ग्रामीण उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। लोकेश धाकड़ ने आगे बताया कि नरेश मीणा दोपहर 2 बजे देवली पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि धरना दे रहे हैं परिजनों व लोगों की मांग है कि हिमांशु के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को संविदा पर नौकरी व अन्य सहायता दिलाई जाए। इसे लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है।


मां के सिर पर किए इतने वार, खोपड़ी अंदर घुस गई, रूह कांप जाएगी घटना सुनकर


