Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में 5 दिन से चल रहा धरना हुआ समाप्त...

देवली में 5 दिन से चल रहा धरना हुआ समाप्त…

प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई बातचीत


Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर पिछले पाँच दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार अपरान्ह समाप्त हो गया। इससे पहले उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं देवली डीएसपी हेमराज ने धरना दे रहे सर्व समाज के लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाया।

बाईट-उपखंड अधिकारी देवली।

सकारात्मक समझाइश के बाद धरना दे रहे लोग इसे खत्म करने पर राजी हो गए हैं। उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि धरना दे रहे लोगों को समझाया गया और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया गया, जिसके बाद वह धरना हटाने के लिए राजी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक बालक के परिजनों में से एक सदस्य को संविदा पर नौकरी लगने का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। इसी तरह आर्थिक सहायता के मुद्दे पर यह सहमति बनी की सर्व समाज के लोगों के सहयोग से मृतक के परिवार को सहयोग दिया जाएगा। उक्त भरोसे और आश्वासन के बाद मौजूद सर्व समाज के लोगों ने धरना वापस लेने की प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष विधिवत घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि गत 12 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की एस्कॉर्ट कार की टक्कर से गोपीपुरा निवासी 5 वर्षीय बालक हिमांशु धाकड़ की मौत हो गई थी, जिसके बाद से लोग परिवार को मदद दिलाने को लेकर ग्रामीण और परिजन लगातार संघर्ष कर रहे थे। शनिवार दोपहर बाद इस पर सहमति बनी। वहीं इससे पहले नरेश मीणा ने भी रविवार दोपहर 2 बजे धरना स्थल पर पहुंचने की घोषणा की थी, इससे पहले यह धरना खत्म हो गया।

इस दौरान प्रशासन के साथ बैठक में धाकड़ समाज के नवनीत नागर प्रदेश उपाध्यक्ष टोंक, रामेश्वर धाकड़ शाहपुरा प्रदेश उपाध्यक्ष, आशीष कुमार धाकड़ जिला अध्यक्ष टोंक, शिवपाल धाकड़ राष्ट्रीय मंत्री टोंक और भेरू प्रकाश धाकड़ जिलाध्यक्ष बूंदी, पार्षद सत्यनारायण सरसड़ी, राजबहादुर रेगर, यादराम मीणा, अधिवक्ता बाबूलाल मीणा, रामधन चौधरी समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d