“रिपोर्ट दर्ज”
Deoli News 22 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में गत दिनों एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने साईकल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक नन्दकिशोर (45) पुत्र मांगीलाल मीणा निवासी टीकड है। प्रकरण के अनुसार नन्दकिशोर रात्री को समय करीब 3 बजे अपने खेत से अपने घर टीकड जा रहे थे, तभी फोरलेन पर पेटोल पम्प के कट के पास टीकड में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नन्दकिशोर को गंभीर चोटें आई और उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में मृतक के भतीजे प्रेम मीणा निवासी कोटा रोड ने प्रकरण दर्ज कराया है।
मां के सिर पर किए इतने वार, खोपड़ी अंदर घुस गई, रूह कांप जाएगी घटना सुनकर


