Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceनल कनेक्शन में मनमर्जी करने का लगाया आरोप

नल कनेक्शन में मनमर्जी करने का लगाया आरोप


Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के डाबर कलां स्थित वार्ड नं 9 कल्याणपुरा गांव में जल्द जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन दिए जाने में ग्रामीणों ने मनमर्जी का आरोप लगाया है।

ग्रामीण रामरतन कुमावत, मनोहर लाल, रामगोपाल कुमावत, सत्यनारायण ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमर्जी से 15 घरों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन नहीं हो पाया है। कथित आरोप है कि आबादी भूमि में स्थित मकानों में नल कनेक्शन नहीं किए गए, बल्कि बाद में बसे हुए घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इससे कई परिवार पेयजल से वंचित है। वहीं जलदाय विभाग की ओर से करवाए गए सर्वे में 32 परिवारों के नाम सूची में दर्ज है। लेकिन सूची को दरकिनार कर यहां मनमर्जी की गई तथा नल कनेक्शन दिए गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को भी समस्या बताई। लेकिन ठेकेदार सरपंच की बात पर सुनवाई नहीं कर रहा है। वहीं जिन घरों में नल कनेक्शन हुए हैं। उनमें भी अभी तक पानी नहीं आया है। जबकि यहां कनेक्शन किए हर एक माह से अधिक वक्त हो गया है।

must Read- कुएं में दिख रहे प्रकाश कुंज का हुआ खुलासा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d