Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsअवैध मत्स्य आखेट, पानी में रसायन डालकर निकाली जा रही मछली

अवैध मत्स्य आखेट, पानी में रसायन डालकर निकाली जा रही मछली


Jahazpur News 6 मई (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ क्षेत्र के भीमपुरा बांध में इन दिनों पानी में रसायन डाल कर अवैध मत्स्य आखेट किया जा रहा है। क्षेत्र में दिन रात दर्जनों लोग मछलियां पकड़ कर बाजार में बेच रहे है।

ग्रामीणों ने बताया की बांध के आसपास सैकडो बीघा कृषि भूमि है। यहां हमारे मवेशी विचरण करते है, जो पानी पीने बांध में ही जाते है। रात के अंधेरे में बांध के पानी में रसायन डाला जा रहा है। जिससे बांध का पानी दुषित हो रहा है और उस दूषित पानी को पशु पक्षी पीकर बीमार होने लगे है। बांध के पानी में डालें जा रहे रसायन से मछलियों के अलावा भी कई दूसरे जीव जंतु रसायन के दुष्प्रभाव का शिकार हो रहे। गौरतलब है कि इस बांध का मत्स्य आखेट का टेंडर 31 मार्च को ही खत्म हो गया था। ठेकेदार के जाने के बाद कई बाहरी व्यक्तियों सहित आस पास के लोग मत्स्य आखेट कर रहे है। बांध में वर्तमान काफी मछली बताई जा रही है। बांध से निकाली जा रही इन मछलियों से सरकार के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रोटेनोन सेलुलर श्वसन सहित अन्य रसायन को पानी में डालने से ऑक्सीजन की कमी की हो जाती है। पानी में मछली का दम घुट जाता है, यानी घातक रसायन के संपर्क में आने वाली मछलियां सतह पर आ जाती हैं।

कुएं में दिख रहा प्रकाश पुंज बन रहा है चर्चा का विषय, पुलिस पहुंची मौके पर, वीडियो देखें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d