Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवमी पर गरबा और डांडिया की धूम, सिंधी ग्रुप प्रथम रही

नवमी पर गरबा और डांडिया की धूम, सिंधी ग्रुप प्रथम रही


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव में नवमी पर गरबा और डांडिया की धूम रही। इस दौरान आयोजित ग्रुप डांस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने आनंद लिया।

Oplus_16908288

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका देवली के चेयरमैन नेमीचन्द जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व अध्यक्ष मंजू जैन के साथ पार्षद भीमराज जैन, संजय सिंहल, छाया चौधरी, कुन्दन नथैया, दुर्गेशनन्दन साहू, विनोद धर्माणी और महेन्द्र बैरवा मौजूद थे। ग्रुप डांस प्रतियोगिता के बाल वर्ग में सिंधी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वाती योगा ग्रुप फ्रेंड्स ग्रुप संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। कार्यक्रम में लाईव सिंगर प्रगति पारीक और उनकी टीम ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, जिस पर महिलाओं और बालिकाओं ने जमकर नृत्य किया।

माता रानी का दरबार इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। मंच संचालक एंकर जया ने भी गरबा करके कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। सभी अतिथियों का दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया, साथ ही गरबा ड्रेस में आए सभी बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बद्रीलाल चौधरी, टीकम जैन, सम्पत, गोपाल, जितेन्द्र चौधरी, अजय खण्डेलवाल, पंकज आदि लोग मौजूद थे। पार्षद पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि महोत्सव में गुरुवार रात सांवरिया सेठ का दरबार सजाया जाएगा।

https://thepoliticaltimes.live/ravanas-effigy-was-not-burned-but-trampled-on-feet-find-out-where-this-unique-tradition-was-observed/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d