Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्या भारती संचालित आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। स्थानीय प्रबंध समिति द्वारा छात्राओं का उपहार भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर शिशु वाटिका में बच्चों के मनोरंजन व मानसिक विकास के लिए खिलौना कक्ष का उद्घाटन हुआ। व्यवस्थापिका कमलेश मूंदड़ा ने शिक्षा के साथ संस्कार निर्माण पर बल दिया। अध्यक्ष अनीता पारीक ने छात्राओं को अनुशासन व व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। कार्य प्रभारी अनुराधा शर्मा ने भारतीय संस्कृति व राष्ट्र निर्माण में विद्या भारती की भूमिका को रेखांकित किया। समिति सदस्य श्वेता अग्रवाल व बबीता गोयल ने कक्षाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता की सराहना की।
इस दौरान कमलेश हाडा, विमला बैरवा, कविता मोची, यशोदा जोशी, ऋषिता बंसल व सुमन महेश्वरी उपस्थित रहीं।


