Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान आयोजन हुआ।
प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन, ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ नोडल प्रभारी निकिता वर्मा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी (इकाई प्रथम) व दिनेश कुमार मीना (इकाई द्वितीय) के नेतृत्व में ‘नशा-मुक्त कल, युवा शक्ति का संकल्प’ विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा वर्ग में नशा-मुक्त जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संदेशों का प्रसार करने तथा सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रखी गई। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।



