Friday, August 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांवरिया सेठ पदयात्रियों के लिए देवली बना सेवा पड़ाव

सांवरिया सेठ पदयात्रियों के लिए देवली बना सेवा पड़ाव

भोजन-विश्राम की व्यवस्था शुरू


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण समितlति देवली द्वारा श्री सांवलिया सेठ धाम मंडफिया जाने वाले पदयात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, प्रसादी एवं विश्राम की स्थाई सेवा शुरू की गई है।

समिति सचिव केपी सिंह नरूका ने बताया कि यह व्यवस्था कुचलवाड़ा रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में की गई है। इसे लेकर शुक्रवार को संदेडा फॉर्म से मंडफिया के लिए निकली पदयात्रा के देवली पहुंचने पर समिति की ओर से पदयात्रियों का स्वागत कर भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी में मालपुआ, खीर, दाल एवं पूड़ी परोसी गई। पदयात्रियों ने समिति की सेवा एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार जताया। समिति ने निर्णय लिया है कि भविष्य में देवली होकर मंडफिया जाने वाली प्रत्येक पदयात्रा के लिए यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

समिति ने पदयात्रा दलों से देवली आगमन की पूर्व सूचना देने का आग्रह किया है, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें।

गोल्डन बेटी के कदम पड़े तो झूम उठा गांव, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here