Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली तहसील की सिंचाई परियोजना पनवाड़ सागर की नहरों के खोलने को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया।

इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 4 दिसंबर सुबह 10 बजे पनवाड़ सागर की तीनों नहरों को खोला जाएगा। पनवाड़ के सिंचाई विभाग गोदाम पर हुई इस चर्चा में पनवाड़, सेन्दियावास, बासलक्ष्मणा, नृसिंहपुरा, गोपीपुरा, सिरोही, गांवडी, खेडा और कुशालपुरा सहित कई गांवों के किसान शामिल हुए। सभी ने विचार व्यक्त किए और चर्चा की बाद यह फैसला लिया गया।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नरेश गुर्जर एवं पनवाड़ सागर के अध्यक्ष लादूलाल मीणा ने सभी किसानों की सहमति से नहरें खोलने की घोषणा की। इस दौरान एडवोकेट रणजीत सिंह बैरवा, गजराज सिंह, किशनसिंह, सूरजमल माली, पारस सैनी, महावीर माली, मेघराज कुमावत, त्रिलोक चन्द, सोमाराम, रामप्रसाद वैष्णव सहित कई किसान उपस्थित थे।



