Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित कच्ची बस्ती से पिछले दिनों लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने दस्तयाब तैयार किया है। बालिका ने अपने बयान में बताया कि वह नानी के यहां चली गई थी।
सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि यह है बालिका जगदीश गुजराती की पुत्री है, जो गत 10 मार्च को अपने भाई बहनों के साथ सोई थी। लेकिन उसके बाद अगले दिन सुबह बालिका का कोई पता नहीं लगा। पीड़ित पिता की रिपोर्ट से पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग बालिका को सोजत सिटी से दस्तयाब कर लिया है। बालिका ने पुलिस को बताया कि वह अपने नानी के यहां सोजत सिटी क्षेत्र चली गई थी। पुलिस ने बालिका को परिजनों से मिला दिया है।
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से ली जानकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा रामकुमार कस्वा ने शनिवार को देवली थाने का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार एएसपी दोपहर 2:45 बजे करीब थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी राजकुमार नायक समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाने का विजिट किया तथा क्षेत्र के क्राइम हिस्ट्री की जानकारी ली।
उन्होंने थाने में कार्यरत अनुसंधान अधिकारियों से उनके बच्चे व परिजनों के बारे में भी पूछा तथा समय-समय पर अपने परिवार को वक्त देने की बात कही। वहीं स्थानीय स्टाफ ने थाने में पुलिसकर्मियों व अनुसंधान अधिकारियों की कमी भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बताई। इस पर उन्होंने स्टाफ लगाने का सकारात्मक आत्मशान दिया।
आदर्श आचार संहिता को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए निर्देश


