Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी सीआईएसएफ का है जवान

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी सीआईएसएफ का है जवान


Jahazpur News 30 अप्रैल (आज़ाद नेब) नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले मे थाना हनुमान नगर पर प्रकरण संख्या पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था।

जिसमें वांछित आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा निवासी गर्गपुर थाना बदौसा जिला बॉदा उत्तरप्रदेश को पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।इसमें अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी ने बताया कि हनुमान नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने सीआईएसएफ अधिकारियों को शिकायत की थी। इसमें बताया कि जवान सुरेश कुमार उसकी नाबालिक बेटी को लगातार परेशान कर रहा है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इस पर अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत हनुमान नगर थाने में भेजी।

पुलिस ने सीआईएसएफ जवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में सीआईएसएफ देवली में नियुक्त जवान सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d