Deoli News 5 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वेटरनरी महाविद्यालय आरआर देवली ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए अंगीकृत ग्राम दुर्गापुरा में एक दिवसीय निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर लगाया।


यह आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आरएस राठौर व निदेशिका नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा विस्तार एवं संकुल विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर का नेतृत्व डॉ. भार्गव व डॉ. राहुल चौरसिया ने किया, जिसमें 35 पशुओं (2 भैंस, 7 गाय, 3 बछड़े, 23 बकरी) का उपचार व कृमिनाशक दवा वितरण हुआ। डॉ. सौरभ शर्मा व डॉ. चेतन मीणा ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा और राजस्थान पशुधन निःशुल्क आरोग्य सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने घर-घर जाकर भी सेवाएं दीं, जिसमें डॉ. सांयश्री, डॉ. तानिया, डॉ. शिवानी, डॉ. हसन, राजेश, रामदेव व चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा।
विशेषज्ञों ने पशुपालकों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण और स्वच्छता प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया।


