Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और टीकाकरण किया

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और टीकाकरण किया


Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज की निर्देशिका नीलू अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को कुचलवाड़ा स्थित मां बीजासन गौशाला में एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी जांच करना रहा। इस दौरान कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. भार्गव, डॉ. शिवानी तिवारी, डॉ. प्रीति पांडेय एवं डॉ. हसन सहित पशुधन सहायक रामदेव धाकड़ ने भागीदारी निभाई। टीम ने गौवंश के स्वास्थ्य मानकों की जांच कर घायल पशुओं की ड्रेसिंग की तथा आवश्यक चिकित्सा सेवाएं दी। साथ ही गोपालकों को पशु स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संतुलित आहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d