Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निपुण भारत मिशन क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को राउमावि राजमहल में प्राथमिक हिन्दी कलस्टर कार्यशाला का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से किया गया।
शिक्षक द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने बताया कि प्रधानाचार्य सुवालाल मीणा, सीबीईओ रामराय मीणा व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन राजेश शर्मा ने कार्यशाला का मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की। रामराय मीणा ने सम्भागियों को पूरे समय कार्यशाला में रहकर सहभागिता करने तथा आपस में सीखने के लिए प्रेरित किया। राजेश शर्मा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन बच्चो का स्तर अनुसार शिक्षण, बेहत्तर कार्य योजना निर्माण और इसकी सतत समीक्षा के लिए मासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आधार रेखा मूल्यांकन की आवश्यकता, समर कैम्प की आवश्यकता प्रक्रिया, ग्रीष्मकालीन अवकाशों के दौरान प्रोजेक्ट कार्य के बारे में बताया गया। इस दौरान गाँवड़ी, कासीर, राजमहल, देवीखेड़ा, देवली गांव, संथली, बन्थली क्षेत्र के हिन्दी विषय के शिक्षक मौजूद थे।
ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को चिन्हित किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में नए शिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए शिक्षकों द्वारा हाऊस होल्ड सर्वे के लिए विद्यालय परिक्षेत्र मे घर-घर सर्वे कर 3 से 18 वर्ष के प्रवेश से वंचित ड्राप आउट बालक बालिकाओं का डिजिटल प्रवेशोत्सव एप पर रिकार्ड संधारण किया गया। इन्हें चिन्हित कर प्रवेश की कार्य योजना बनाने के लिए शिक्षको एवं बाल विकास परियोजना की आँगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, पंचायत सहायक की बैठक कर वार्ड वाइज सर्वे कार्य दिया गया है।
नव प्रवेशी बालको को तिलक लगाया
राऊमावि देवडावास में प्रवेश उत्सव के तहत बालकों के तिलक लगाकर व पुस्तक, पेन्सिल देकर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि प्रतिदिन शिक्षको द्वारा डोर टू डोर समपर्क किया जा रहा है। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।


