-
कैंप लगाकर आमजन के आंखों की जा रही स्क्रीनिंग
-
जून माह में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन
Jahazpur News 11 मई (आज़ाद नेब) कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह शेखावत ने शाहपुरा जिले में नवाचार करते हुए नैन सुख कार्यक्रम चलाया है। जिसके तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले आमजन के आंखों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
स्क्रीनिंग के दौरान आम लोगों के मोतियाबिंद होने पर उनका ऑपरेशन जून माह में कैंप लगाकर किया जाएगा। चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नैन सुख कार्यक्रम के तहत गांव गांव में जाकर लोगों के आंखों की स्क्रीनिंग कर रहे है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा ने बताया कि ब्लॉक के जहाजपुर, पंडेर, रोपा, खजूरी, जलिंद्री में नैन सुख कार्यक्रम के तहत कैंप आयोजित किए गए है। जिसमें नेत्र चिकित्सा डॉ. दिलीप मीणा एवं उनकी टीम द्वारा लोगों के आंखों की स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग के दौरान 689 आंखों के मरीज पाएं गए। जिनमें 114 मोतियाबिंद व 575 विजन की कमी के है। मोतियाबिंद का ऑपरेशन नैन सुख कार्यक्रम के अंतर्गत जून माह में किया जाएगा।
इनके साथ ही विजन की कमी के मरीजों के लिए चश्मा दिया जाएगा। जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के इस नवाचार से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलेगी।


