Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है।
दूनी थाना प्रभारी सरवर खा अनुसार हेड कांस्टेबल बद्रीलाल पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त करते हुए संथली से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इस बीच मार्ग में उन्हें एक ट्रैक्टर ट्राली बजरी से भरी हुई दिखाई दी। जिसका चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। चालक यह ट्रैक्टर ट्राली पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



