Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बीते शुक्रवार को नवयुवक मंडल के नए सत्र के चुनाव हुए।
समाज की जानकारी के अनुसार यह चुनाव पवन पाटनी व दौलत सेठी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें सत्र 2024-25 के अध्यक्ष पद के लिए सुरेश सोनी को नया अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवयुवक मंडल के सदस्यों ने उन्हें माला पहनकर बधाई दी। जल्द ही नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी गठित होगी।
ब्लड की कमी पर रक्तदान किया
शहर के पेट्रोल पंप चौराहा स्थित केशव ब्लड बैंक में चल रही बी पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की पूर्ति के लिए युवाओं ने रक्तदान किया है। ब्लड बैंक से जुड़े मुकेश पुरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ब्लड बैंक में भी पॉजिटिव ब्लड की कमी थी। जिसकी वजह से रोगियों को परेशान होना पड़ रहा था। इसे लेकर युवक रोहित जैन, महेश वर्मा, शिवराज गुर्जर, सुरेश मीणा ने रक्तदान किया है। इसे लेकर पिछले दिनों दैनिक ब्यूरो ने समाचार भी प्रसारित किया था।



