Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी में शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत निपुण मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने फीता काटकर की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गतिविधियों आधारित शिक्षण के माध्यम से कक्षा कक्ष की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा दक्षता प्राप्त करने की बात कही। प्रधानाचार्य व पंचायत प्रारंभिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल राम मीणा ने कहा कि निपुण मेल बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इससे छात्र-छात्राओं में मासिक रूप से समाजिक, शारीरिक, बौद्धिक, भाषायी विकास होगा तथा छात्र-छात्राएं अपने जीवन में दक्षता प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान पीईईओ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने टॉय मेकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोरी मेकिंग, स्टोरी टेलिंग, आईसीटी इंटीग्रेशन ग्रुप वर्क, रोल प्ले आदि गतिविधियां प्रदर्शित की।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य सीताराम मीणा, रविशंकर मीणा, संजय सोयल, दयालराम, विजय बिष्ट, राजेश पारोता, अशोक शर्मा, अंतिम बाला, इस्लाम बानो समेत मौजूद थे।


