Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNasirda psचुनाव परिणाम के बाद मनमुटाव नहीं रखें

चुनाव परिणाम के बाद मनमुटाव नहीं रखें


Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नासिरदा थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के प्रमुख लोगों व सीएलजी सदस्यों सहित की थाना प्रभारी हरिमन मीणा ने बैठक ली।

बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों को बताया कि चुनाव में हार-जीत दो पहलू है। सभी उम्मीदवारों में से किसी एक का जीतना तय है। ऐसे में परिणाम के बाद लोगों को आपस में मनमुटाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि शांति व्यवस्था बनाए रखकर भाईचारा कायम करना चाहिए। चुनाव आते जाते रहते हैं। चुनाव की कटुता में व्यवहार खराब करना नासमझी है। जबकि प्रेम, व्यवहार व सौहार्द बना रहना चाहिए। इस दौरान सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक दल, महिला सुरक्षा सखी समेत प्रमुख लोग मौजूद थे। जिन्हें समझाईस की गई। उल्लेखनीय है कि रविवार को प्रदेशभर में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। स्थानीय विधानसभा में हुए मतदान की टोंक में मतगणना की जाएगी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d